Today’s Funny Jokes:आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। अगर इस माहौल में भी स्वस्थ रहना है, तो हमें दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से मानसिक तनाव दूर रहता है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पति पत्नी से- तुझ में रब दिखता है यारा मैं क्या करूं?
पत्नी- नारियल फोड़, प्रसाद चढ़ा, पूजा कर और जो मैं कहूं उसे रब की इच्छा मान लिया कर।
वैलेंटाइन पर लड़के ने लड़की के दिल पर अपना नाम लिखा।
दिल बोला- इडियट तुझसे पहले जिनके नाम लिखे हैं उनके तो पहले मिटा।