फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: कर्मचारी- सर बहुत ठंड हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है? बॉस ने दिया गजब का जवाब

Sun, 04 Dec 2022 10:07 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी- सर बहुत ठंड हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है? 
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है...मुझसे या पत्नी से? 
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा? 
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भोलू- एक दर्जी के पास गया... 
भोलू - पैंट की सिलाई कितनी है? 
दर्जी - 200 रुपये... 
भोलू - और निक्कर की...? 
दर्जी - 50 रुपये... 
भोलू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...!!!

Viral Chutkule: लड़की-लड़का और मच्छर, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू - यार मोनू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया।
मोनू- अच्छा फिर क्या हुआ? 
सोनू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। हमसे पंगा लिया..

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया... 
सवाल - कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? 
सोनू का जवाब - बेसन के पकौड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं। पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें