फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता को कुंवारा बताना पड़ गया महंगा, पढ़िए चटपटे चुटकुले

Sat, 07 Jan 2023 12:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Chutkule: आज कल जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव दूर रहता है। जोक्स हमारे जीवन में जिंदादिली और गर्माहट लाते हैं जिससे हमारे घर का मौहाल खुशनुमा रहता है। हंसने से हम मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक लड़की फोन पर– क्या आप कुंवारे हैं?
संता- हां लेकिन आप कौन?
जवाब-तुम्हारी बीवी! आज घर आ फिर तुझे बताती हूं.
दूसरी काल न्यू नंबर से
लड़की- आप शादी शुदा हैं ?
संता- हां, लेकिन आप कौन?
लड़की- तुम्हारी girlfriend, you cheat…
संता- सॉरी बेबी मैं समझा मेरी पत्नी है।
दूसरी तरफ से आया जवाब- बीवी ही हूं! आज तू बस घर आजा!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...

भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?

भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर

फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?

भगवान बोले- रत्ती बराबर

लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए

भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 

पति- पगली ऑल आउट पी ले.. 

छह सेकंड में काम शुरू...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नासा ने चिंटू को चांद पर भेजने का फैसला किया।

मगर चिंटू आधे रास्ते से ही वापस आ गया 

चिंटू ने कहा- आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं....

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।

गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।

पप्पू- क्यों? 

गप्पू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।

Viral Jokes: बाप और बेटे के बीच हुई ये बातचीत पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का इंटरनेट पर सर्च करते हुए लिखता है।

'हाऊ टु इंप्रेस अ गर्ल इफ वीक इन इंग्लिश जवाब मिला...

ओए, सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ जेमे फायदा,

मोड़ी पटावे में कछु नाई धरो, जायदाद बिक जेहे जे चक्करन मा, और जूता पडि़हैं, वै अलग।

Chutkule in Hindi: स्टूडेंट की बात सुनकर टीचर बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,, 

साला, तब से मोबाइल का चार्जर ही नहीं मिल रहा!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें