Funny Chutkule in Hindi: यदि हमें मानसिक तनाव से बचकर रहना है तो हम सभी को हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते काम के दबाव के बाद लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है, ऐसे में अगर सेहतमंद के लिए हमें नियमित रूप से हंसना चाहिए। वहीं हंसने से हमें और भी कई फायदे होते हैं, जैसे कि चेहरे की चमक बढ़ना, वह बालों का और भी खूबसूरत दिखना। हंसी भी एक योग की तरह है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में हम आज भी आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात ही आइए शुरू करते हैं।
मंदिर में पप्पू- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो..!
विज्ञापन
2 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो।
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है
ऐसी जिंदगी पर।
विज्ञापन
3 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पति - पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) - अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं. समझ में नहीं आता।
4 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो!
साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, तो
साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं!
विज्ञापन
5 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
डॉक्टर के पास पहुंचा गप्पू!
डॉक्टर ने गप्पू की टेस्ट रिपोर्ट देख कहा: आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
गप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला...
ये तो बता दीजिए डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर से फेल हुई है?
विज्ञापन
6 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहा।
लड़की- अरे ये छोटी मोटी परेशानियां होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज...!!
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा -
बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है।
उसका मुंह टेढ़ा, आंखें ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला - रहने दे मां, तू घबरा मत... वो सेल्फी ले रही है।