फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने संता से कहा- किचन से चीनी लाना, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 01 Oct 2022 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Santa Banta ke Chutkule in Hindi: अगर आप आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप मानसिक तनाव और उसने होने वाली गंभीर बीमारियो से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से चीनी लेते आना,
संता- यहां तो कहीं चीनी दिख नहीं रही है,
पत्नी- तुम तो हो ही कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले आई थी.
अब पति सोच रहा है कि उसकी गलती कहां थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश

 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
टीचर बेहोश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें