फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर के सवाल का पप्पू ने दिया ऐसा जवाब, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 10 May 2023 12:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Hindi Jokes: हंसने-मुस्कुराने से हमार मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हम मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी दूर रहते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। सुबह और शाम हंसने से मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार और धमाकेदार सफर पर...

टीचर- न्यूटन का नियम बताओ?
स्टूडेंट- सर, पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट- ...और इसे न्यूटन का नियम कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Twitter
वाइ अंग्रेजी की किताब पढ़ रही थी
उसने अपने पति से पूछा- अजी सुनिए,
ये Complete और Finish में क्या फर्क होता है?
पति- अगर शादी सही लड़की से हो गयी तो समझो की जिंदगी Complete
और अगर गलत लड़की से हो गयी तो समझो की जिंदगी Finish
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया।
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में..
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया
फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।

4 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
सोनू - पापा आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना।
पापा- क्यों क्या करेगा?
बेटा- गोवा घूमने जाना है!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया और घर से ही गोवा दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
लड़की से लड़का बोला-
डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला
हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें