फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पतिदेव ने पत्नी को दिया धोखा, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 29 Dec 2022 10:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं और जिंदादिली लाते हैं। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही हम बेहतर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन जीते हैं। इसका फायदा हम सभी को करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए वायरल हो रहे कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आएं हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

परसो घरवाली ने कहा -
मुझे 2,000 रुपये दे दो वापस कर दूंगी...!
मैंने पर्स निकाला और पैसे देने लगा तो बोली -
अच्छा चलो 1,000 दे दो केवल 1,000 बाद में ले लुंगी...!
आज सुबह बोली- मुझे तुमसे 1,000 लेने हैं....
मैंने पर्स निकाला और 1,000 देने लगा तो फिर
बोली- रहने दो मुझे आपको 1,000 देने भी तो हैं,
चलो बराबर हो गए...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है.
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा..
 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला पेट्रोल पंप पर
पहली बार स्कूटी चला कर गई...
महिला- भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
कर्मी- मैडम 80 रुपये लीटर...
महिला- ठीक से लगा लो भईया,
बगल वाला तो 70 रुपये लीटर ही
दे रहा है।
कर्मी- (गुस्से में) अरे मैडम जी,
बगल में डीजल की मशीन है...!!
 

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बाप- कल रात घर क्यों नहीं आए...? 
बेटा- दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था...!
बाप- कमीने, इतनी क्यों पीता है...
तुझे स्कूल छोड़े चार साल हो गए हैं...!


आज के मजेदार जोक्स: पतिदेव ने नए साल पर पत्नी को दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी को उसका ससुर जूते मार रहा था...!
राहगीर- क्यों मार रहे हो इसको...? 
ससुर- मैंने  इसको अस्पताल से व्हाट्सएप किया कि
'तुम  बाप बन गए हो' 
और इसने उसको भी 50 लोगों को फॉरवर्ड कर दिया...!

Hindi Jokes: पत्नी ने नए साल पर पति को दिया गजब का गिफ्ट, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है...!
जज- अभी से या पहले से...? 
पति- पहले से...
जज- तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...? 
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है....!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
पत्नी- देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें