Today Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं और जिंदादिली लाते हैं। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही हम बेहतर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन जीते हैं। इसका फायदा हम सभी को करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए वायरल हो रहे कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आएं हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
परसो घरवाली ने कहा -
मुझे 2,000 रुपये दे दो वापस कर दूंगी...!
मैंने पर्स निकाला और पैसे देने लगा तो बोली -
अच्छा चलो 1,000 दे दो केवल 1,000 बाद में ले लुंगी...!
आज सुबह बोली- मुझे तुमसे 1,000 लेने हैं....
मैंने पर्स निकाला और 1,000 देने लगा तो फिर
बोली- रहने दो मुझे आपको 1,000 देने भी तो हैं,
चलो बराबर हो गए...!