Latest Jokes: वर्तमान समय में लोगों की जिंदगी में इतनी भागभागम हो गई है कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचता है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग हंसना भी भूल गए हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। हम सभी को मानसिक तनाव से बचने के लिए हर जिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एकस्पर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के कई फायदे हैं। इसीलिए हम आपकों हसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
दोस्त को आधी रात में जगाकर खूबसूरत लड़की बोली...
पहली लड़की-अरे सोनम, उठो
दूसरी लड़की-बोलो
पहली लड़की-तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें
पहली लड़की-तारे
दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान
पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।