फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आई थी, पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Thu, 17 Nov 2022 01:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Husband Wife Funny Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमद रखने में जिस तरह से अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी प्रकार स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव और चिंता से बचा रहता है। जोक्स और चुटकले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...

लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।

डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।

लड़की- एक्स रे में क्या होता है?

डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...

लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।

डॉक्टर हुआ बेहोश!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आई थी।
वाह क्या लड़की थी...!
पत्नी- अकेले आई होगी?
पति- तुम्हें कैसे पता?
पत्नी- उसका पति मेरे ख्वाब में आया था...!!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरने से पहले ससूर ने अपने दमाद से बोला -
मैं जा रहा हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
बस उसी दिन से दमाद दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है...
मतलब नहीं जाना है

आज के मजेदार जोक्स: मालिक- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भोलू को एक लड़की से प्यार हुआ
भोलू रोज देर रात को लड़की को फोन किया करता था
एक बार भोलू का फोन लड़की की मां ने उठा लिया
भोलू डरते हुए बोला- आंटी जी कंगना है क्या?
लड़की की मां ने तुरंत जवाब दिया- हां है न दोनों हाथों में है और थप्पड़ भी जोर से लगता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। 
बीवी बेहोश।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें