Boyfriend Girlfriend Jokes: वर्तमान समय में लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनको हंसने का भी समय नहीं मिलता है। इस वजह से लोग बहुत कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता डॉक्टर के पास गया और उनसे पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने सोचा फिर कहा 300 रुपए।
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा।
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: बताओ मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है, कैब वाला 500 रुपए मांग रहा था और आप 300 में ले आए!