फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़का- तुझे कैसा ससुराल चाहिए...? लड़की ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Thu, 12 Jan 2023 11:28 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today Majedar Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर कोई तनाव से परेशान है। इस तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आप हंसते रहते हैं मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, शॉपिंग के लिए चलना है...!!!
पति ने पकड़ा सिर 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- तुझे कैसा ससुराल चाहिए...?
लड़की- कैसा भी हो... बस वहां
मोबाइल का इंटरनेट सही से काम करना चाहिए...!!!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई 
औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे...
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू - मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें... 
सास बेहोश...
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- पापा बुलेट दिलवा दो...
पापा- पड़ोस की लड़की को देख नालायक... बस से जाती है,
बेटा- हां पापा यही तो नहीं देखा जाता..


Latest Jokes: संता और बंता की मजेदार बातें सनुकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं?
स्टूडेंट- बंदर 
टीचर- किताब से देख कर बोला है न?
स्टूडेंट- नहीं, मैंने तो आपको देख कर बोला... 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter

2 बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी,
फेरों के टाइम एक बच्चा रोने लगा
मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया
मां बोली चुप हो जा नहीं तो अगली बार नहीं लाऊंगी... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें