फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 10 Feb 2023 12:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता भी आती है। हंसी भी एक योग की तरह है, जो हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से बचना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसने की आदत डाल लीजिए। ऐसा करने से आपको कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। तो आइए शुरू करते हैं यह मजेदार सिलसिला...

मोनू - अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
राजू - मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
मोनू - नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर (चिंटू से)- होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैम, मैं जब पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई।
टीचर- तो लाइट आने के बाद क्यों नहीं की पढ़ाई?
चिंटू- बाद में मैंनें इस डर से पढ़ने नही बैठा कि कहीं मेरी वजह से फिर से लाइट न चली जाए।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा,
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?
सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...!
मैडम ने एक और सवाल पूछा,
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?
मंटू बोला मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे...!

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- चायपत्ती और पति में क्या समानता है, जानते हो..
भाभी जी- नहीं... तुम ही बताओ...
पप्पू- दोनों के ही भाग्य में 'जलना' और 'उबलना' लिखा है...
 
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर (चिंटू से)- होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैम, मैं जब पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई।
टीचर- तो लाइट आने के बाद क्यों नहीं की पढ़ाई?
चिंटू- बाद में मैंनें इस डर से पढ़ने नही बैठा कि कहीं मेरी वजह से फिर से लाइट न चली जाए।
 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त - तेरी गर्लफ्रेंड ने तुझसे ब्रेकअप क्यों किया?
सचिन- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए..
दोस्त - चेन चांदी की थी क्या?
सचिन- नहीं साइकिल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान...!
पोता- दादी अब कहां घूमना है?
पीछे से छोटा पोता बोला..... कब्रिस्तान..!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें