फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन टॉप 5 धमाकेदार जोक्स को पढ़कर जम जाएगी बैठकी, मायूस चेहरे पर आ जाएगी खुशी

Sat, 17 May 2025 05:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Comedy Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू (पिंटू से)- ये बात समझ में नहीं आती कि
शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो, सामने गड्ढा हो
बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है......


पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है कि
25% महिलाएं मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नी- क्यों?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
पप्पू- मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है
गप्पू- लेकिन तुम्हारे पास तो कोई कार नहीं है
पप्पू- अरे यार, बीएमडब्ल्यू का मतलब है 'बहुत मोटी बीवी'......

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
हिंदी की क्लास चल रही थी
टीचर ने गटरू से पूछा- कविता और निबंध में क्या अंतर होता है?
गटरू- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द कविता होती है
और पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है
टीचर की आंखों में आंसू आ गए
उन्होंने उस लड़के को क्लास का मॉनिटर बना डाला......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
गौरव (बॉस से)- सर आपकी शर्ट अच्छी लग रही है
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
गौरव- सर सिर्फ शर्ट अच्छी लग रही है
शक्ल आपकी पहले जैसी ही है....

गोलू (भगवान से)- लड़कियां हमेशा प्यारी होती हैं
पर बीवी क्यों इतनी खतरनाक होती है?
भगवान- क्योंकि लड़कियां मैं बनाता हूं और उन्हें बीवी तुम बनाते हो
तुम्हारी समस्या तो तुम ही झेलो....
 

Desi Chutkule: लड़का- आप इतनी सुंदर कैसे हैं? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें