Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला.....
आदमी (जज से)- मुझे तलाक चाहिए
जज- लेकिन तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
आदमी- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है
और बर्तन भी मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेंगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले पानी भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
आदमी- समझ गया हजूर, मेरी अर्जी वापस दे दो....