फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार चुटकुले: तनाव भरी जिंदगी में हंसी का तड़का लगाएंगे ये जोक्स, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 24 Dec 2024 12:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। हंसने से जीवन से तनाव दूर होता है। आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi)।

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड खरीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए हैं!

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंककर मारती है
गप्पू- अभी मार रही है या पहले से
पप्पू- 5 साल पहले से
गप्पू- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पप्पू- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है

Hindi Chutkule: साली- मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पता नहीं लोग पहली नजर में ही...
सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं...
यहां तो आधे घंटे तक...
सेल्लो टेप का किनारा ही नहीं मिल पाता...!

Jokes in Hindi, Chutkule: मास्टर जी- अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है? छात्र ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जीवन में कम से कम एक सच्चा मित्र हमेशा अपने पास रखो
ताकि…..
जिस दिन आपके यहां तुरई, करेला या लौकी की सब्जी बने उस दिन उसके घर जाकर खाना खा सको…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें