आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं रहता है। ऐसे में लोग कई तरह की बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप ऐसी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन थोड़ा समय निकाल के हंसना चाहिए। नियमित रूप से हंसने से आपको कभी भी अवसाद और चिढ़चिढ़ेपन की शिकायत नहीं होगी। हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। हंसते समय हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है, जिससे हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़ कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
टीचर- तुम्हारा बंटी से क्या रिश्ता है?
राहुल- बहुत दूर का रिश्ता है टीचर, वह मेरा सगा भाई है।
टीचर- तो फिर दूर का रिश्ता कैसे हुआ?
राहुल- क्योंकि, इसके और मेरे बीच 6 भाई-बहन हैं।