फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ बादल काले क्यों होते हैं? चिंटू ने दिया गजब का जवाब

Thu, 26 Jun 2025 02:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

टीचर- बताओ बादल काले क्यों होते हैं? 
चिंटू- रोज धूप में घूमेंगे तो काले हो जायेंगे.....

टीचर- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है
गोलू- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं
टीचर- कैसे?
गोलू-  हैंडपंप से......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू- डॉक्टर साहब मोटापे का कोई इलाज बताइये?
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ
पप्पू- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर साहब बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो
पति- क्यों?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो
पति- मैं कुछ समझा नहीं?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए......
 

Hindi Jokes: भाभी- रो क्यों रहे हो? देवर का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस (चोर से) - वादा करो कि अब आगे से कभी जेब नहीं काटोगे
चोर- सर मैं वादा करता हूं कि अब आगे से नहीं
बल्कि पीछे से जेब काटूंगा.....

राजू- पापा, बाहर कुछ लोग स्विमिंग पूल के लिए
चंदा मांग रहे हैं
पापा- जा उन्हें एक बाल्टी पानी दे आ......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू सड़क पर खाली बैठा था
तो गप्पू उससे बोला- तू वक्त क्यों बर्बाद कर रहा है? 
पप्पू बोला- मैं बदला ले रहा हूं
गप्पू- वो कैसे? 
पप्पू- वक्त ने मुझे बर्बाद किया है, 
अब मैं वक्त को बर्बाद कर रहा हूं.......
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें