फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- लड़कियां पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते है? पप्पू का जवाब सुनकर हो गया चुप

Sun, 14 Dec 2025 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने
घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन
होती है तो लड़के क्या होते है??
पप्पू- सर चोर होते है!
टीचर – वो कैसे??
पप्पू- क्योकि चोरों की नजर
हमेशा पराये धन पर होती है।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!

Desi Chutkule: भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा, महिला का जवाब पढ़कर खूब हंसेंगे आप
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

Jokes in Hindi: जीजा से मजाक करना साली को पड़ गया भारी, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें