Today Funny Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंसा जा सकता है। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स (Social Media Funny Jokes ) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप जोर-जोर से लगाएंगे ठहाके।
एक भिखारी को 100 का नोट मिला...
वो एक बड़े से रेस्टोरेंट में गया और भरपेट खाना खाया।
1500 रुपये का बिल आया, उसने मैनेजर से कहा- पैसे तो नहीं हैं।
मैनेजर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया...
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया और छूट गया
इसे कहते हैं...
फाइनेंशियल मैनेजमेंट विदाउट एमबीए इन इंडिया...