फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: टीचर- बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है? रिंकी का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sat, 30 Aug 2025 06:06 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

टीचर- रिंकी बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
रिंकी- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर
चिंगारिया निकलती रहती है....
विज्ञापन

2 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा
थोड़ी देर बाद आकर सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मांजी एक चीज ही तो डालना भूल गई, आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई.....

सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को कैसे संभालना है,
यह सिखाया है... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- तुमने मेरा फोन क्यों नहीं उठाया?
गर्लफ्रेंड- अरे बाबा अभी तो सोकर उठी हूं, 
मम्मी ने कॉफी बना कर दी है, वही पी रही हूं
बॉयफ्रेंड- लेकिन आंटी तो बोल रही थी कि तुम गोबर फेंकने गई हो.....


Jokes In Hindi: महिला- पंडित जी मेरी शादी किससे होगी? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीना- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए?
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी
पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
टीना- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?

एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था
वहां खड़ा दूसरा आदमी उसे गौर से देखते हुए बोला- 
भाई साहब, अगर आप स्टार्ट नहीं हो रहे तो धक्का लगाऊं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था, 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला
फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें