Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। वर्तमना समय में काम के दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं, लेकिन आपको इससे बचना है, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता...
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।
विज्ञापन
2 of 5
Majedar Chutkule
- फोटो : iStock
टीचर- टेंस कितने प्रकार के होते हैं?
संता- 3 प्रकार के Past, Present, Future
टीचर-उदाहरण दो?
संता- कल आपकी बेटी को देखा था, आज प्यार करता हूं, कल भगाकर ले जाऊंगा टीचर बेहोश!
विज्ञापन
3 of 5
Majedar Chutkule
- फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो, जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं
पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है...!
बंद कर दो प्लीज...!
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं...!
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम...!
पति (कुछ देर बाद)- हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली, कल से पेपर नहीं डालेगा...!
पत्नी बेहोश...!