फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: हवाई जहाज से उतरते आदमी ने एयर होस्टेस से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 29 Sep 2025 12:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.... 

एक आदमी हवाई जहाज से उतरा, तो दरवाजे पर खड़ी एयर होस्टेस बोली-
उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा
आदमी बोला- जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता ही नहीं
लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाती हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- देखते ही देखते शादी को 15 साल बीत गए, पता ही नहीं चला?
पति- तुमको देखते ही देखते नहीं चला होगा पता,
मुझे तो सुनते-सुनते पता चल ही जाता है.....

पति- आज रोटी कुछ ज्यादा ही पतली बनी है?
पत्नी- बाहर होटल में बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोलते हो, 
चुपचाप खा लो.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आपकी बेटी का एक काम ढंग का नहीं है
सास- यही मैं भी सोचती हूं, अगर ढंग की होती तो 
आज उसे भी ढंग का लड़का मिलता...


Funny Jokes: लड़की- तुम्हें मेरी याद आती है? लड़के ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डूबोकर खा रहे थे,
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- हम गणित के टीचर हैं, खाली कटोरी में दाल हमने मान ली है....

टीचर- बताओ सबसे नशीला पदार्थ कौन-सा होता है?
चिंटू- किताब, खोलते ही नींद आ जाती है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू को भोजपुरी बोलने का भूत सवार हुआ
उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भोजपुरी में एक शायरी सुनाई
चिंटू- ताजमहल कउन चीज बा, हम एकरो से बड़ इमारत बनवा देब
मुमताज त मर के दफन भइल रहे, तोके ससुरी हम जिंदे दफना देब......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें