Today Funny Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की कोशिश करनी चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है। बुरे वक्त में भी इंसान हंसता रहता है, तो मानसिक तनाव और चिंता दूर रहती है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। आपको प्रसन्न रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं