Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हमें अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर हंसी मजाक भी करना चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव जैसी परेशानियों से भी मुक्त रहते हैं। इसी वजह से हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम भी बेहतर रहता है। हंसने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
बंता- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते-करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
संता- लेकिन हुआ क्या?
बंता- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी…!
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : Twitter
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा।
बॉस- कहां थे अब तक?
टीटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
टीटू- ठीक है तो अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश!
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी, बुक में लिखा है कि इन चीज़ों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रख दें।
सास बेहोश!
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है,
पत्नी- कैसी गलतफहमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था।
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है...
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई और फिर ब्रेकअप तो फ्री में हो गया।