फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब मैडम की क्लास में पप्पू सोता हुआ पकड़ा गया, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 15 Sep 2021 01:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
टीचर सभी बच्चों को पढ़ा रही थी कि

"दिल्ली में कुतुब मिनार है"

उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...

टीचर - उसके पास गई और

उसका कान पकड़ कर पूछी -

बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?

पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है। 
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 

पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 

पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
 
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो... 

लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं। 

मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
लड़का- क्यूं रो रही हो? 

लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।

लड़का - बता कितने आए हैं? 

लड़की - सिर्फ 80% लड़का 

-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...? 

पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...? 

सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें