Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला....
गप्पू- यार पता नहीं फिल्मों में, लड़की के टकराने से लड़के को
कैसे प्यार हो जाता है?
पप्पू- क्यों क्या हुआ?
गप्पू- कल मैं भी एक लड़की से टकरा गया तो,
वो गुस्से से बोली- चलना नहीं आता अंधा है क्या बुड़बक
पप्पू- जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं?
गप्पू- क्योंकि वहां सिर्फ हवा और लात खाने को मिलती है....
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है, जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है-
तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने
मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली-
तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने....
विज्ञापन
3 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स
- फोटो : freepik
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें
और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश.....
पप्पू रोड पे पॉटी कर कर रहा था पुलिस ने उसे पकड़ लिया
जब पुलिस उसे ले जा रही थी तो
पप्पू बोला- भाई सबूत तो उठा लो....
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था, उसने बस कंडक्टर को तुरंत बोला
तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है,
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं सीट पर बैठा था, इतने में वो बोली,
उठ ये लेडीज सीट है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)