फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पंडित जी- क्यों अपनी पत्नी से हर साल शादी करते हो? बुजुर्ग का जवाब सुनकर हो गए बेहोश

Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छे खानपान की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। इंसान को स्वस्थ रखने के लिए हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन खुश रहता है। हंसी एक ऐसी दवा की तरह है जिसके कई फायदे हैं। हंसने से आपके चेहरे की चमक बरकरार रहती है और आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 
पंडित जी- कौन सा शब्द...? 
बुजुर्ग- वही, जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 
पंडित जी बेहोश...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!

Chutkule in Hindi: जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी? जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।

Jokes in Hindi, Chutkule: जब जन्मदिन पर पति से पत्नी ने मांगा गिफ्ट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू- लड़कियों के साथ कितना अच्छा है यार शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
पिंटू- और लड़के? 
चिंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें