फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: राजू- चलो सभी लोग मेरी बारात में जाने के लिए जल्दी से तैयार हो जाओ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 04 Jun 2025 07:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

राजू- चलो सभी लोग मेरी बारात में जाने के लिए जल्दी से तैयार हो जाओ
सुरेश- अरे जाना कहां है?
राजू- अभी एक लड़की का मैसेज आया है, 
मैं तुम्हारा बैंड बजवा दूंगी......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- क्यों?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिंता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है....
विज्ञापन

3 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- कितना अच्छा मौसम है जानू चलो कहीं लॉन्ग ड्राइव पर चलते हैं!
बॉयफ्रेंड- ठीक है बस पेट्रोल डलवा देना
गर्लफ्रेंड- छोड़ो क्या करेंगे, यहीं पकौड़े खाते हैं.....

बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है
फिर भी यह उड़ नहीं रहा है
बॉयफ्रेंड बेहोश.......

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
राहुल तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है?
राहुल- नहीं
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि यह बुरा काम है....


Comedy Jokes: पप्पू से गप्पू- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : वायरल जोक्स
एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था
तभी एक पड़ोसी- तो बेटा अब आगे क्या सोचा है?
स्टूडेंट- बस अंकल टंकी भरते ही मोटर बंद कर दूंगा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें