फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़की- तुम्हें मेरी याद आती है? लड़के ने दिया गजब का जवाब

Sat, 27 Sep 2025 07:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

लड़की- तुम्हें मेरी याद आती है?
लड़का- जितनी तुम याद आती हो, 
अगर उतने परीक्षा में उत्तर आते तो
आज मेरे पास सरकारी नौकरी होती.....

ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-
क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?
लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे
लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?
लड़की- नहीं, इसमें कील है
खरबूजे तो आप के फटेंगे..... 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दामाद (ससुर से)- वो पुरानी फिल्मों के ससुर हमें क्यों नहीं मिलते?
जो बोलते थे
ससुर- क्या बोलते थे? 
दामाद- ये रहा ब्लेंक चेक और दफा हो जाओ,
मेरी बेटी की जिंदगी से..... 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- जब तुम्हें पता था कि गाड़ी लड़की चला रही है, तो 
रोड़ से थोड़ा दूर रहना था
पप्पू- कौन सा रोड़?, मैं तो खेत में बीड़ी पी रहा था.....


Desi Chutkule: जीवन में कष्ट भोगने को लेकर पंडित जी ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
दो लड़कियां आपस में लड़ रही थीं
उनको आपस में लड़ता देख एक शराबी वहीं रुक गया
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए
दूसरी लड़की- नहीं भगवान करे तेरी हो जाए
इतने में शराबी बोला- मैं रुकूं या जाऊं?

पिंकी- आजकल के लड़के भरोसे लायक नहीं हैं
रिंकी- ऐसा नहीं है, मेरा वाला सबसे अलग है
पिंकी- क्यों? तेरा वाला अंडे देता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा
थोड़ी देर बाद आकर सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मांजी एक चीज ही तो डालना भूल गई, आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें