फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: सुरेश- वो लड़की मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा रही है, रमेश का जवाब सुनकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Mon, 13 Oct 2025 11:17 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.... 

सुरेश- देख, देख वो लड़की मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा रही है
रमेश- अरे सिर्फ मुस्कुरा ही तो रही है, पता है
जब मैंने पहली बार तेरी शक्ल देखी थी तो तीन 
दिन तक अपनी हंसी रोक नहीं पाया था.....

पप्पू से गप्पू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल, अधूरी रह गई तो पागलखाना....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
यात्री- क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर- नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है
यात्री- फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर- ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं हैं...... 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा-  प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में 
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....
 

Viral Jokes: तुझसे प्यार करने से तो बेहतर मैं सुसाइड कर लूं, लड़के की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....

पति- पुलिसवाले की बीवी होकर
उसी की जेब से पैसे चुरा रही हो
पत्नी- ये लो दस रुपये,
मामले को यहीं रफा-दफा कर दो......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- तुम्हें तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो,
काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो,
आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, मेरी अर्जी वापस दे दो.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें