फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: शादी के बाद टीचर ने अपनी पत्नी से कही ऐसी बात, जानकर खूब लगाएंगे ठहाके

Wed, 30 Jul 2025 10:45 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए है, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 

शादी के बाद टीचर ने अपनी पत्नी का घू्ंघट उठाया और बोला-
पहले तू अपना नाम बता, फिर अपने पिताजी का नाम बता,
कितना पढ़ी है, ये बता, फिर अपने भाई-बहनों का नाम बता,
तूने कौन-कौन सी फिल्में किन-किन लोगों के साथ देखीं हैं? ये बता,
खाने में क्या-क्या बना लेती है, तेरी जन्मतिथि क्या है?
इतने सवाल सुनकर टीचर की पत्नी घबरा गयी
टीचर को पत्नी पर दया आई तो बोला- डरो मत,
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दे दो, लेकिन पांचवा प्रश्न अनिवार्य है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चेकअप कराने के लिए पप्पू डॉक्टर के पास जाता है
डॉक्टर शायर होता है, वो पप्पू को अपने शायर अंदाज में दवाई समझाता है
डॉक्टर- दिल लगा के मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह से हिला कर इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
डॉक्टर की बात सुनकर पप्पू के होश उड़ गए....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बाबा
महिला- कल की रोटी खा लोगे बाबा?
भिखारी- हां खा लूंगा
महिला- तो कल आना.....

कस्टमर केयर- गुड मॉर्निंग सर, एयरटेल में आपका स्वागत है
बोलिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?
पप्पू- मेरे पड़ोस की कविता का नंबर दे दो.....

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू - ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी अब पापा की तरह रहना है.....


Viral Funny Jokes: सास- बहू क्या कर रही हो? वजह जान छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी मैं तुम्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देकर जा रही हूं
पति- क्या है? वो बड़ी जिम्मेदारी
पत्नी- कुकर की 3 सीटी के बाद गैस बंद कर देना.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें