फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- तुम इतनी शराब क्यों पीते हो? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 13 Jun 2022 01:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Chutkule Hindi: सेहत के लिए हंसना एक दवा की तरह है। खुश रहने, हंसने और मुस्कुराने से मानसिक तनाव और टेंशन से हम छुटकारा पा सकते हैं। इसीलिए खाने, पीने और सोने की तरह हमारे लिए नियमित रूप से हंसना भी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हमें हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ न कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चिंटू ने पिंटू को बताई मजेदार बात...
चिंटू- लड़कियों के साथ कितना अच्छा है यार शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
पिंटू- और लड़के?
चिंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- तुम इतनी शराब क्यों पीते हो? 
पति- डार्लिंग नशे में तुम कितनी सुंदर लगती हो, मैं तुम्हारी तारीफ करने के लिए ही तो पीता हूं।
पत्नी- तुम भी ना, लाओ एक और पेग बनाती हूं। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा- बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? 
पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त? 
मिंटू खड़े होकर बोला - सर, चप्पल।
फिर मास्टर जी ने भी चप्पल से की शौंटी की पिटाई। 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज सब्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनी है।
पत्नी- चुपचाप खा लो... इसी सब्जी को फेसबुक पर 600 लोगों ने लाइक किया है और 500 लोगों ने कमेंट में यम्मी भी लिखा है। आपके नखरे ही अलग हैं.... 
पति बेहोश!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था।
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर।
पंडित जी- कौन सा शब्द? 
बुजुर्ग- वही, जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ।
पंडित जी बेहोश। 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने कस्टमर केयर को फोन किया।
बंता- मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है, इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है।
कस्टमर केयर - अच्छा, आपका प्लान क्या है...? 
संता- अभी तो मार्केट आया हुआ हूं, शाम को दारू पिऊंगा। 
आप अपना बताइए? कस्टमर केयर बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- घर में मालिक के होते हुए तुमने चोरी कैसे की? 
चोर- साहब... आपकी नौकरी भी अच्छी है और सैलरी भी...फिर आप चोरी सीखकर क्या करोगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें