स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए हमेशा हंसते रहना जरूरी है। आज के भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ समय बिताने का कम समय मिलता है, जिसकी वजह से लोग खुल कर अपनी बात अपनों से शेयर नहीं कि कर पाते और मानिसक तनाव में रहने लगते हैं, इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हेमशा खुश और हंसते रहें। जब आप अंदर से खुश रहेंगे तो कई बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स का सिलसिला...
पत्नी - जान, क्या तुम मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो...?
पति - नहीं बेबी... कुछ और बताओ! मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं...!
पत्नी - क्या तुम्हारा व्हाट्सएप चेक कर सकती हूं...?
पति - कहां है वो शेर, जिसके बारे में तुम बात कर रही थी...