फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सिर्फ इसलिए पति-पत्नी के बीच हो गई जमकर मारपीट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 15 Jan 2022 12:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हंसना इंसान के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर हंसा करें। आप काम करते-करते भी हंस सकते हैं। इसलिए हंसने के लिए खाली समय की जरूरत नहीं होती है। आप दफ्तर या घर कहीं पर भी सकत हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुल बड़ी भूमिका निभाते हैं। 

पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।

पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई

और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।

पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।

अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।

पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।

पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।

जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?

पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,

इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...

अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !

आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक बार एक दामाद शराब पी के घर लौटा...

फिर ससुराल वाले से बचने के लिए चुपचाप सूटकेस खोल कर काम करने लगा ,,

ससुर-आज फिर पी के आए हैं ,,

दामाद-नहीं ,,

ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या कौन सा रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
सचिन का सर फट गया…. 

डॉक्टर- ये कैसे हुआ? 

सचिन- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था। 

एक आदमी ने मुझसे कहा, "कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पापा- बेटा कबूतर पर एक वाक्य बनाओ… 

रवि- शाम को पी हुई दारू, Kab Utar जाती है… पता ही नहीं चलता…
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
औरत- भैया लाल मिर्च देना,

दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा

औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए ,

दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी,

औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है,

आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है,

दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम,

लाल मिर्च ही दे रहा हूं,

हरी तो नौकर का नाम है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें