Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना हर किसी के लिए एक चुनौती है। अगर आप ऐसे हालात में भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो हम सभी को हंसाने में काफी मदद करती है। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जो आपके तनाव को दूर कर देंगे।
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।