Today Funny Jokes: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
संता अपने दोस्त से- नया साल शुरू होने वाला है,कोई गलती, गुस्ताखी, या खता हो गई हो तो टेंशन मत लो...
बंता- अच्छा ऐसा है क्या?
संता- हां माफी मांग लो, मैं आज अच्छे मूड में हूं
बंता ने फिर मांगी तो नहीं मांगी लेकिन संता की धुनाई जरूर कर दी।