Jokes in Hindi, Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स (Viral Jokes) को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
दामाद- चलिए ससुर जी आज कुछ बाहर खाके आएं
ससुर- क्यों?
दामाद- हफ्ते में एक दिन तो मेरा भी मन करता है कि
आपको कुछ अच्छा खिलाऊं और मैं भी खाऊं.....
ससुर- दामाद जी, शाम को जल्दी घर आ जाना
आपके साले के लिए लड़की देखने चलना है
दामाद- अरे ससुर जी, मेरी खुद की पसंद इतनी खराब थी,
दूसरे का फैसला मैं क्या खाक लूंगा...