फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 21 Apr 2023 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा टीम फिरकी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसने से इंसान खुश रहता है, जिससे चिंता और तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए लोगों को हर दिन नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। हंसी भी एक योग की तरह है, जिससे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के यह मजेदार सिलसिला... 

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक फार्म का मालिक एक दिन सभी मुर्गियों से बोलता है-
कल से सबको दो-दो अंडे देने हैं, जो नहीं देगी उसे मैं काट डालूंगा।
अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडा दिया।
मालिक ने इसकी वजह पूछी तो वह मुर्गी बोली, “जनाब, यह भी आपके डर से दिया वरना मैं तो मुर्गा हूं!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार कुछ पैसे उधार दे दे।
गप्पू- क्या हुआ यार सब ठीक ठाक
पप्पू- बीवी की उधार चुकानी है।
गप्पू- मतलब
पप्पू- मुसीबत में भी बीवी से कभी पैसे उधार लिए थे।
लेकिन अब समझ आ गया कि कभी भी बीवी से पैसे उधार नहीं लेने चाहिए।
मैंने दो साल पहले 30 हजार लिए थे!
50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 30 बाकी हैं,
पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा, 
बॉस- कहां थे अब तक? 
टीटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था, 
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं, 
टीटू- ठीक है तो अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश! 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस चोर से - तुम चोरी क्यों करते हो ?
चोर - आपके लिए
आपके बच्चों के लिए
आपके परिवार के लिए
पुलिस: क्या मतलब ?
चोर - हम चोरी न करेंगे तो जनता को और आपकी जरूरत ही क्या?
चोर की बात सुनकर पुलिस ने सबसे पहले उसे पकड़कर बंद कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें