फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: पप्पू को कपड़े धोता देख पड़ोसन ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 28 May 2026 02:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule:  बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी इंसान को थोड़ी देर हंसने का सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी देर रोज जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Comedy Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Funny Jokes), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू को कपड़े धोता देख पड़ोसन बोली- 
शादी क्यों नहीं कर लेते?
पप्पू- मैं इससे ज्यादा कपड़े नहीं धो सकता......


पत्नी (पति से)- एक बात कहूं
पति- कहो
पत्नी- रोते हुए बच्चों पर इतना गुस्सा नहीं आता, 
जितना आराम से सोते हुए पति को देखकर आता है.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक बूढ़ा बस मैं सीट पर अकेला बैठा था
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गई
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली- आप कहां जा रहे हो?
बूढ़ा चुप बैठा रहा
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी आप कहां जा रहे हो?
अब बूढ़े से चुप नहीं रहा गया और वो बोला-
तू बहुत सुंदर और जवान है बेटी, तेरे लिए लड़का
ढूंढने जा रहा हूं......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी, सह लोगे....

Jokes In Hindi: चिंटू- पापा मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बन रही है, पढ़िए मजेदार जोक्स

Comedy Jokes: तेरी दो शादी होगी, पंडित की बात सुनकर राजू के होश उड़ गए

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- अब तुम मुझे पहले जितना प्यार नहीं करते
शादी से पहले तो पड़ोस की छत से कूदकर मुझसे खूब मिलने आते थे
पति- अब सोचता हूं कि उसी छत से गिर क्यों नहीं गया.....


पत्नी और पति का कार एक्सीडेंट हो गया और वो दोनों मर गए 
पति भूत बना और पत्नी चुड़ैल, कुछ समय बाद दोनों मिले
पत्नी- कितने अलग रहे हो तुम भूत बनके
पति- लेकिन पगली तू तो बिलकुल भी नहीं बदली..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू (दुकानदार से)- यह तोता कितने का है? उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- दाई ओर वाला तोता 2000 रुपये का है, 
वह कंप्यूटर जानता है
पप्पू- बायीं तरफ वाला तोता कितने का है? और उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- इसकी कीमत 5000 रुपये है और ये प्रोग्रामिंग जानता है
पप्पू- यह बीच वाला तोता कितने का है?
दुकानदार- यह 10,000 रुपये का है,
सच कहूं तो मैंने उसे कभी कुछ करते नहीं देखा
लेकिन बाकी दोनों तोते उसे बॉस कहते हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें