फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: लड़की ने भुट्टे बेचने वाले से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 03 Jul 2026 07:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

New Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Viral Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर इन जोक्स को पढ़कर जोर-जोर से हंसिए। 

एक मॉडर्न लड़की भुट्टे बेचने वाले,
शख्स के पास आकर बोली-
एक हैडंल वाला पॉपकॉर्न देना अंकल
भुट्टे बेचने वाले फूट-फूट कर रोने लगा.......


पप्पू को फांसी की सजा सुनाई गयी
जज ने पूछा- कोई आखिरी ख्वाहिश?
पप्पू- हमारी जगह आप लटक जाओ......
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त (दूसरे दोस्त से)-भाई ये तारे क्यों चमकते हैं
दूसरा दोस्त- साइंस लिया था क्या तूने?
पहला दोस्त- नहीं
दूसरा दोस्त- वो दादाजी हैं, मुस्कुराते रहते हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है,
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या? 
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा-
वापस करने कौन आएगा भाई......

Chutkule: दामाद से सास- मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है? पढ़िए मजेदार जोक्स

Desi Chutkule: पत्नी- शादीशुदा आदमी की जिंदगी कैसी होती है? पति ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने आंएगे....


चिंटू 10 दिन से अस्पताल में भर्ती था
डॉक्टर- तुम कल अपने परिवार वालों से मिल सकते हो?
चिंटू- लेकिन डॉक्टर साहब मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी कह रहा हूं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला साधु के पास गई और बोली- 
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं 
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू? 
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें