फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: शादी के बाद पहली बार ससुराल गए जीजा ने साली से पूछी ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sat, 17 May 2025 02:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....

एक लड़का नई-नई शादी के बाद पहली बार ससुराल गया
साली से बोला- आपके गांव में सबसे मशहूर चीज क्या है?
साली- एक ही चीज मशहूर थी जीजा जी, वो भी आप ले गए......


जीजा (साली जी)- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
साली- समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती
जीजा- बस मुझे यही साबित करना था, तुम्हारी दीदी समझदार नहीं है....
विज्ञापन

2 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले- जी वो पायलट है
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है
लड़की वाले बेहोश.....

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
नंदू- यार कुछ पैसे उधार दे दे
पप्पू- क्या हुआ यार सब ठीक-ठाक
नंदू- बीवी का उधार चुकाना है
पप्पू- मतलब
नंदू- मुसीबत में बीवी से कभी पैसे उधार लिए थे
लेकिन अब समझ आ गया कि कभी भी बीवी से पैसे उधार नहीं लेने चाहिए
मैंने दो साल पहले 30 हजार लिए थे
50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 30 बाकी हैं
पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है
चिंटू- कहती नहीं, बोलती है
दोस्त- क्या?
चिंटू- कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...
 

आज के मजेदार जोक्स: जब चिंटू को हुआ नर्स से प्यार तो ऐसे किया इजहार, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें