फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू से गप्पू- कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी, वजह पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 11 Jul 2025 04:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

गप्पू- कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मुझे बिना मारे अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
भगवान करें सबको ऐसी ही बीवी मिले.....

पत्नी- हमारी शादी को 5 साल हो गए, इतने साल कब बीत गए 
वक्त का पता ही नहीं चला?
पति- समय का पता कैदी को चलता है न कि जेलर को......
विज्ञापन

2 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो?
बॉयफ्रेंड- हां बताओ
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मेरे लिए शेर को मार कर ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड- नहीं कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं?
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर, जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का- मुझसे प्यार करोगी?
लड़की- शक्ल देखी है अपनी, तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है मैं सुसाइड कर लूं
लड़की- कमबख्त मर जाएगी पर किसी के काम नहीं आएगी.... 


Viral Jokes: टीचर- चिंटू कहां है तुम्हारा कॉपी और पेन? फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है
दूसरा- मगर ये तो खाली है
पहला- आज कल बोलचाल बंद है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी जो 
तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें