Funny Jokes, Chutkule In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....
पिता- उदास क्यों है बेटा
बेटा- नहीं बता सकता आपको
पिता- अपना दोस्त समझ के बता दे
बेटा- अब क्या बताऊं यार,
तेरी भाभी iPhone मांग रही है
फिर क्या था, दे थप्पड़, दे थप्पड़, दे थप्पड़.....
बेटा (पिता से)- मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा,
आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा
पिता- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख, नालायक....