Funny Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
पिता- आज तेरी मम्मी इतनी चुपचाप क्यों बैठी है?
बेटा- मेरी गलती से
पिता- नालायक, ऐसा क्या किया तुने
बेटा- मम्मी ने लिपस्टिक मांगी थी,
मैंने गलती से फेवीक्विक दे दी
पिता- जुग-जुग जियो मेरे लाल,
भगवान ऐसा बेटा सबको दे....
ग्राहक (बच्चे से)- ये रसगुल्ले की दुकान तो तुम्हारे पापा की ही है
बच्चा- हां
ग्राहक- फिर तो बहुत मन करता होगा खाने का
बच्चा- हां, लेकिन पापा गिन कर रखते हैं
इसलिए बस चूस के वापस रख देता हूं.....