फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: बॉयफ्रेंड- मैंने तुमसे एक बात छुपाई है, गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Sat, 02 Aug 2025 06:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों (Jokes Chutkule in Hindi की भी बड़ी भूमिका होती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: आजकल की भागम भाग वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए ये बहुत जरूरी है। यही वजह है कि आजकल लोग अक्सर तनाव व अवसाद जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला.....

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में नहीं जा सका
बंटी- ऐसा क्यों?
पप्पू- क्योंकि उसे सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी थी
बंटी- इसका बैंक में ना जाने से क्या मतलब?
पप्पू- अरे बैंक में लिखा था कि 'हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं'.......

पप्पू (सुरेश से)- सिर्फ शादी ही एक ऐसी दुर्घटना होती है
जिसमें चोट लगने से पहले ही हल्दी लगा दी जाती है......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश.....


Comedy Jokes: टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे? पप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- प्यार करोगी मुझसे? 
लड़की- शक्ल देखी है आईने में अपनी
लड़का- खुद का मुंह चाहे चुहिया जैसा हो
लेकिन लड़का सलमान खान चाहिए....

गोलू लड़की देखने गया 
लड़की ने गोलू से अकेले मे पूछा- तुम्हे खाने में क्या-क्या पसंद है?
गोलू ने लंबी-चौड़ी लिस्ट बोल दी
लड़की (लिस्ट सुनने के बाद)- इनमे से आप क्या-क्या बना लेते हो?
गोलू- सबकुछ
लड़की- शादी पक्की....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
एक खूबसूरत सेक्रेटरी गुस्से में गालियां देते हुए बॉस के केबिन से बाहर निकली
साथ की एक साथी ने पूछा- क्यों भड़क रही हो? 
सेक्रेटरी- क्या बताऊ यार? बॉस पूछ रहा था कि शाम को फ्री हो,
मेरे हां कहने पर उसने मुझे  60 पेज का असाइनमेंट टाइप करने को दे दिया....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें