फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है, पिता का जवाब सुनकर बेटे की बोलती हो गई बंद

Sun, 10 May 2026 12:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आते हैं। ऐसे में आज भी हम कुछ वायरल चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

बेटा- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है?
पिता- नहीं बेटा, दो बार बंद भी हो जाता है
पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पंसद
करते समय......


पिता ने ली बेटे की तलाशी
पिता- तुम्हारी जैकेट से सिगरेट और लड़कियों के नंबर निकले, 
बताओ कब से चल रहा है, ये सब?
बेटा- लेकिन ये जैकेट तो आपकी है, पापा
बेटे की बात सुनकर पिता की बोलती हुई बंद 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे
पत्नी- हां नजदीक रहने वाले तुम्हारे लच्छन जानते होंगे
पत्नी की बात सुनकर पति की बोलती बंद हो गई....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर- कुतुबमीनार कहां है?
चिंटू- पता नहीं
मास्टर- फिर बेंच पर खड़े हो जाओ
चिंटू बेंच पर खड़ा हो जाता है और कुछ देर बाद कहता है-
मास्टर जी, यहां से भी नहीं दिख रहा है......

Jokes: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में मर जाऊंगी, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Funny Chutkule: आपने मुझ में क्या देख कर शादी की? पति का जवाब सुनकर पत्नी के उड़ गए होश

4 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पहला आदमी- पहले जब लोग सोते थे,
तो शरीर को आराम मिलता था 
दूसरा आदमी- और अब
पहला आदमी- अब सोते हैं तो मोबाइल को आराम मिलता है......


पत्नी- आप बहुत भोले हैं,
आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है
सेठ- पर गांव क्यों जाना है?
नौकर- मेरी शादी है इसलिए 
सेठ- कितने दिनों की छुट्टी चाहिए?
नौकर- ये तो बहू का चेहरा देखकर ही बता पाऊंगा....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें