फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बेटा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? वजह पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sun, 15 Jun 2025 12:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली.....

चिंटू (पिंटू से)- ये बात समझ में नहीं आती कि
शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो, सामने गड्ढा हो
बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनर- हेलीकॉप्टर इतनी ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते नीचे कैसे आ गिरा?
चालक- इतनी ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी तो.....मैने पंखे बंद कर दिए....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मुंह दिखाई पर पति ने पत्नी को गुलाब का फूल भेट किया
पत्नी (पति से)- कुछ सोने की चीज दो
पति- ले तकिया ले और सो जा...


Funny Jokes: नई-नई शादी के बाद पहली बार ससुराल आए जीजा ने साली से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू- यार बीवी एक घंटे तक लेक्चर देने के बाद पता है क्या बोलती है?
पप्पू- क्या?
गप्पू- मैंने तो इनको अब बोलना ही छोड़ दिया है......

देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
भाभी- चटनी बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं
कूटने में आसानी होती है
भाभी की बात सुनकर देवर बेहोश....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो
डॉक्टर (गुस्से से)- तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना
मुफ्त में हो जाएगा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें