फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: पुलिसवाला- इस बैग में क्या है? पप्पू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 06 Aug 2025 01:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

एक पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था
पुलिसवाला- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?
पप्पू- बताते हैं, बताते हैं
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला तो एक हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं
पुलिसवाला- जब इसमें बतासे हैं, तो तू इतनी देर से बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं, बताते हैं
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....

डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे.... 
विज्ञापन

3 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, सर्कस देखने चले?
पति- नहीं मैं बिजी हूं
पत्नी- मैने सुना है, सर्कस में लड़कियां ग्लैमरस ड्रेस पहन कर 
शेर की सवारी कर रही हैं
पति- तुम भी बहुत ज़िद्दी हो, हर बात जिद करके मनवा ही लेती हो
चलो सर्कस देखने लगते हैं....


आज के मजेदार जोक्स: महिला- रिंकी तुम पहले कहां काम करती थी? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाजा खटखटाया
अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
आदमी- जी हां
अंदर से फिर आवाज आई- तुम अंदर आ सकते हो
तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पाई है
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
दूसरा आदमी- जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है
अंदर से आवाज आई- भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार 
देवता वाली फीलिंग आ रही है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें