फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: लड़की को घूरते लड़के ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 11 Jul 2025 08:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो? 
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुंदर होता....

एक लड़के ने एक खूबसूरत लड़की से पुछा,
आप कहां रहती हो?
लड़की ने जवाब दिया- एम जी रोड 
लड़का- इतनी खूबसूरत होकर भी रोड पर रहती हो,
चलो मेरे घर चलो.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भिखारी- ऐ भाई एक रुपया दे दे, तीन दिन से भूखा हूं
राहगीर- तीन दिन से भूखा है, तो एक रुपये का क्या करेगा? 
भिखारी- वजन तौलूंगा कितना घटा है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
शादीशुदा व्यक्ति डर-डर के पत्नी से बोला- 
क्या कमाल की सब्जी बनाई है, लव यू डार्लिंग
बस थोड़ा नमक ज्यादा है, मुझे लगता है मार्केट में नमक ही ठीक नहीं आ रहा......


Chutkule In Hindi: भाभी- रो क्यों रहे हो देवर जी? वजह पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मां- बेटा इतनी रात में किससे बात कर रहा है?
बेटा- कियारा की मां से
मां- अब ये कियारा कौन है? 
बेटा- तुम्हारी होने वाली पोती
फिर मां ने रात में ही उतारा बेटे के इश्क का भूत......

गर्लफ्रेंड - कहां हो तुम?
बॉयफ्रेंड- बैंक में हूं
गर्लफ्रेंड- मुझे 8000 रुपये नये फोन के लिए
और 2000 रुपये कपड़ो के लिए चाहिए
बॉयफ्रेंड (गुस्से में)- ब्लड बैंक में हूं, खून पिएगी खून......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई,
तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें तो 
मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें